लॉगिन

नक्सलियों की साजिश नाकाम : सर्चिंग के दौरान जवानों को मिला 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी, मौके पर किया गया नष्ट

Chhattisgarh June 15, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों की साजिश नाकाम : सर्चिंग के दौरान जवानों को मिला 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी, मौके पर किया गया नष्ट

नक्सलियों की साजिश नाकाम : सर्चिंग के दौरान जवानों को मिला 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी, मौके पर किया गया नष्ट

कांकेर : जिले में सुरक्षाबलों के जवानों को सफलता मिली है. छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5 किलो का आईईडी बरामद किया है. यह आईईडी एक प्रेशर कुकर में रखकर प्लांट किया गया था. नक्सली इसे प्रेशर कुकर बम बोलते हैं. बीडीएस टीम ने मौके पर ही विस्फोटक को नष्ट कर दिया है.

सर्चिंग के दौरान मिला 5 किलो का कुकर बम

जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेकमीटोला के जंगल और पहाड़ी इलाके में आज जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे. इसी दौरान उन्हें 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी मिला.

कांकेर एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता

बस्तर आईजी सुंदरराज पी और कांकेर एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत रविवार को जिला पुलिस, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की संयुक्त टीम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान जवानों को एक प्रेशर कुकर आईईडी मिला, जिसका वजन लगभग 5 किलोग्राम बताया गया है. समय रहते ही सुरक्षाबलों की टीम ने इस आईईडी को डिफ्यूज कर दिया. इस तरह बड़ी नक्सली साजिश विफल कर दी गई.

आगे जारी रहेगा एंटी नक्सल ऑपरेशन

अभियान में बीएसएफ 94वीं वाहिनी के एसी रमेश कुमार रजक, इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू तथा उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा सहित संयुक्त बल के जवान शामिल रहे. कांकेर पुलिस ने कहा है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा. सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा रही है. क्षेत्र में शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए इलाके में सघन सर्चिंग अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds