लॉगिन

सीएम विष्णुदेव साय करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, भजन क्लबिंग के जरिए भक्ति और संगीत का होगा अनूठा संगम

Chhattisgarh November 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, भजन क्लबिंग के जरिए भक्ति और संगीत का होगा अनूठा संगम

सीएम विष्णुदेव साय करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, भजन क्लबिंग के जरिए भक्ति और संगीत का होगा अनूठा संगम

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन आज किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्रामर्स और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित करेंगे. समारोह में 16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा. विजेताओं को 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.

कार्यक्रम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के 6 विजेता भी शामिल होंगे. वहीं प्रसिद्ध डिजिटल क्रिएटर राज शमानी और आरजे शरत वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. समारोह में भजन क्लबिंग के जरिए भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. इसके साथ ही बस्तर रैम्प वॉक के माध्यम से आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा की झलक भी दिखाई जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds