मारा गया नक्सल चीफ: सीएम साय बोले- विजय शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ब़ुधवार 21 मई की सुबह पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में जवानों ने एक करोड़ के ईनामी नक्सली नेता नक्सल कमेटी के जनरल सेक्रेटरी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू समेत अब तक 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है। उसके मारे जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने पोस्ट कर इसे विजय का शंखनाद बताया है।
जवान के वीरगति पर जताया दुख:
जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी वीरता को नमन करता हूँ। ऑपरेशन के दौरान DRG के एक जवान के वीरगति को प्राप्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवानों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।