लॉगिन

गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबी रायपुर की युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं मिला सुराग, अंधेरा होने से रोका गया रेस्क्यू

Chhattisgarh July 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबी रायपुर की युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं मिला सुराग, अंधेरा होने से रोका गया रेस्क्यू

गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबी रायपुर की युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं मिला सुराग, अंधेरा होने से रोका गया रेस्क्यू

गरियाबंद : जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट गजपल्ला वॉटरफॉल में सोमवार को रायपुर से घूमने आई 19 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। महविश अपने 6 दोस्तों (5 युवतियां, 2 युवक) के साथ गजपल्ला घूमने आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह वॉटरफॉल की गहराई नापने नीचे उतरी थी, जहां अचानक पानी के बहाव में लापता हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस, गरियाबंद वन अमला और बाद में NDRF की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन 4 घंटे तक चली तलाशी के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा गहराने के चलते रेस्क्यू अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है।

वॉटरफॉल की खतरनाक गहराई बनी जानलेवा

स्थानीय ग्रामीण तामेश्वर साहू, जो गोताखोरों की मदद कर रहे थे, ने बताया “गजपल्ला वॉटरफॉल की गहराई 20 फीट से ज्यादा है। पानी के नीचे चट्टानों का जाल है, युवती वहीं कहीं फंसी हो सकती है।” घटना के बाद युवती के साथ आए दोस्तों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एक दिन पहले ही जारी किया गया था एलर्ट

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही प्रशासन और मीडिया द्वारा गजपल्ला व चिंगरा पगार वॉटरफॉल में बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी जारी की गई थी, बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा गार्ड, चेतावनी बोर्ड और स्थायी रेस्क्यू टीम की व्यवस्था की जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds