Navratri-2024: भोपाल में बना काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर, नवरात्रि में रोजाना पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि उत्सव की धूम है। मां दुर्गा के दिव्य दरबार सजाए गए हैं। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ऐसी ही एक झांकी बैरागढ़ के गिदवानी पार्क में सजाई है। काठमांडू के पशुपति नाथ मंदिर की थीम पर बने इस दुर्गा पंडाल में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

मां दुर्गा के साथ शिव दरबार 
बैरागढ़ की यंग जनरेशन सेवा नवदुर्गा उत्सव समिति ने करीब 25 लाख खर्च कर मां दुर्गा का दरबार सजाया है। इसे पूरी तरह काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर की तरह बनाया गया है। पंडाल में मां दुर्गा के साथ भोलेनाथ का पूरा परिवार विराजा हुआ है।

बहुमुखी शिवलिंग, साधना में लीन भोलेनाथ 
गिदवानी पार्क स्थित मां दुर्गा पंडाल में भोलेनाथ तपस्या करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बगल में पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी की भी प्रतिमाएं विराजी हुई हैं। इसके अलावा यहां बहुमुखी शिवलिंग भी स्थापित है। यहां पूजा अर्चना के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

45 दिन में बना 89 फीट ऊंचा पंडाल 
बैरागढ़ के गिदवानी पार्क में सजाया गया यह पंडाल 89 फीट ऊंचा है। पंडाल में 2000 बांस और करीब 10 हजार मीटर कपड़े के अलावा लोहा, कलर और फोम सहित अन्य सामग्री उपयोग की गई है। पशुपतिनाथ मंदिर की थीम पर यह झांकी साजाने में करीब 45 दिन लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds