लॉगिन

पाकिस्तान में भंग हुई नेशनल असेंबली, खुशी में इमरान खान की पार्टी मनाएगी ‘मुक्ति दिवस’

World August 10, 2023 रिपोर्टर: shailesh
पाकिस्तान में भंग हुई नेशनल असेंबली, खुशी में इमरान खान की पार्टी मनाएगी ‘मुक्ति दिवस’

पाकिस्तान में भंग हुई नेशनल असेंबली, खुशी में इमरान खान की पार्टी मनाएगी ‘मुक्ति दिवस’

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नेशनल असेंबली भंग कर दी। बुधवार रात को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली भंग की और इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी ने 10 अगस्त को धन्यवाद और मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। बता दें कि शहबाज शरीफ सरकार का 16 महीने का कार्यकाल बुधवार रात समाप्त हो गया और अब 90 दिनों के भीतर पाकिस्तान में आम चुनाव कराए जाएंगे।

तीन दिन पहले भंग हुई नेशनल असेंबली

तय समय से तीन दिन पहले पाकिस्तान की सरकार ने नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश की। हालांकि शहबाज शरीफ पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 58 के तहत राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया। पीटीआई ने बयान जारी कर कहा कि पीटीआई की कोर कमेटी ने 16 महीने की पीडीएम सरकार के खत्म होने के दिन को धन्यवाद और मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

पीटीआई ने कहा कि वह जल्द पीडीएम सरकार द्वारा की गई तबाही की विस्तृत रिपोर्ट देश के सामने रखेंगे। पीटीआई ने कहा कि पीडीएम सरकार द्वारा की गई मीडिया सेंसरशिप और दमन के बारे में जनता को बताएंगे। बढ़ती महंगाई और आर्थिक तबाही के बारे में भी सरकार को जानकारी देंगे।

इमरान खान हैं जेल में बंद

बता दें कि पीडीएम सरकार ने हाल ही में पीटीआई चीफ इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई है। इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहते हुए उपहार में मिले सरकारी तोहफों में भ्रष्टाचार किया। इमरान खान को पंजाब पुलिस ने उनके आवास से बीते शनिवार को गिरफ्तार किया था। खान फिलहाल लाहौर की अटक जेल में बंद हैं। पाकिस्तान की 15वीं नेशनल असेंबली का कार्यकाल 13 अगस्त 2018 को शुरू हुआ था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds