नारायणपुर पुलिस ने नक्सल कैंप किया ध्वस्त, दो नक्सली भी गिरफ्तार

नारायणपुर  : जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। तारतम्य में ग्राम आसनार और भटबेड़ा क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दराज पी. (भा.पु.से.) और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया।

थाना धनोरा से रवानाशुदा डीआरजी और आईटीबीपी की टीम के भटबेड़ा के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों के द्वारा पूर्व से लगाये गये संत्री द्वारा पुलिस बल के आने की सूचना देकर नक्सलियों को अलर्ट कर दिया। जिस पर नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस बल द्वारा मौके पर नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से पुलिस को सामान बरामद हुआ।

सर्चिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिप रहे थे। जिसे पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ की गई। एक का नाम दासू कोर्राम और दूसरे का नाम विजय कोर्राम निवासी आसनार बताया है। पूछताछ करने पर अपने आप को नेलनार एरिया कमेटी अन्तर्गत आसनार जनताना सरकार में जनमिलिशिया सदस्य बताया। अप्रैल में हुई घटना में इन दोनों ने अन्य माओवादियों के साथ मिलकर मुख्यमार्ग को  काटकर मार्ग अवरूद्ध किया था। इस घटना में दोनों शामिल थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 341, 431 भादवि,  25 आर्म्स एक्ट, धारा 3 (2) (ड) लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 10, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds