नग्न प्रदर्शन करने वाले कई युवकों के खिलाफ दर्ज है हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा जैसे संगीन अपराध, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे 267 लोगों के नौकरी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ युवकों ने नग्न प्रदर्शन किया था. आमा सिवनी मोड़ के पास विधानसभा रोड में नग्न प्रदर्शन करने आए प्रदर्शनकारियों को ड्यूटी पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक ना सुनी. जिसके बाद पुलिस ने अश्लील और अवैधानिक प्रदर्शन को रोकने के लिए 29 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. सभी आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा दिया है. गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में यह भी पाया गया है कि कई आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, बलवा जैसे कई अपराधों में संलिप्त रहे हैं.

आरोपी व्यंकटेश मनहर, जरहाभाठा बिलासपुर के खिलाफ थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अप.क्र. 505/21 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी आईपीसी दर्ज़ है.

आरोपी विक्रम जांगड़े, जरहाभाठा बिलासपुर के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र. 99/2011 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि (2) अप.क्र.178/2020 धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादवि (3) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (4) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है.

आरोपी संजीत बर्मन, शांति नगर सिविल लाईन बिलासपुर के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1127/2011 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र.950/2022 धारा 295-ए, 509-ख भादवि, 67 आईटी एक्ट (3) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है.

आरोपी अमन दीवाकर, जरहाभाठा बिलासपुर के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.505/2021 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी भादवि (2) अप.क्र.1046/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि.
दर्ज़ है.

आरोपी आशुतोष जानी, जरहाभाठा बिलासपुर के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 323, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र. 1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है.

आरोपी विनय कौशल, सिरगिट्टी बिलासपुर, मूल-उमरिया सरगांव के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds