लॉगिन

Nagar Sainik Bharti: नगर सैनिक भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक करें आवेदन…

Chhattisgarh April 23, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Nagar Sainik Bharti: नगर सैनिक भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक करें आवेदन…

Nagar Sainik Bharti: नगर सैनिक भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक करें आवेदन…

Nagar Sainik Bharti: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया है।

Nagar Sainik Bharti:  इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम के वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। व्यापम द्वारा इस परीक्षा हेतु 17 अप्रैल से ऑनलाईन आवेदन लिया जा रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2025 तक निर्धारित की गई है, परीक्षा की संभावित तिथि 22 जून 2025 है।

Nagar Sainik Bharti:  परीक्षा केन्द्र रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर को बनाया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए व्यापम के वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds