लॉगिन

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का खुलासा, पड़ोसी ही निकला कातिल, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Chhattisgarh September 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का खुलासा, पड़ोसी ही निकला कातिल, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का खुलासा, पड़ोसी ही निकला कातिल, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

रायगढ़ : जिला पुलिस ने खरसिया ठुसेकेला के हत्याकांड का महज़ 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में मृतक बुधराम सिदार और उसके परिवार की हत्या का कारण चरित्र शंका सामने आया है। पड़ोसी लकेश्वर पटेल ने नाबालिग के साथ मिलकर पूरे परिवार की निर्मम हत्या करना स्वीकार किया है।

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला राजीव नगर में ग्रामीणों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और भीतर खून के धब्बे दिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी प्रभात पटेल समेत खरसिया, छाल, कोतरारोड़, पूंजीपथरा, जोबी पुलिस, एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और बीडीएस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37) और दोनों बच्चों अरविंद (12) और शिवांगी (5) के शव बाड़ी में खाद के गड्ढे से बरामद हुए। धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि पर थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 498/2025 धारा 103(1),238(a) BNS कायम किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज आईजी डॉ0 संजीव शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गय । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने खरसिया में कैंप कर मामले की मॉनिटरिंग की और अलग-अलग थानों के प्रभारी और स्टाफ की विशेष टीमें बनाकर जांच तेज की। इसी दौरान जांच टीम को पड़ोसी लकेश्वर पटैल पर संदेह हुआ।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds