लॉगिन

बटालियन कैंप में मर्डर : सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, विवाद के कारणों को जानने मे जुटी पुलिस

Chhattisgarh December 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बटालियन कैंप में मर्डर : सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, विवाद के कारणों को जानने मे जुटी पुलिस

बटालियन कैंप में मर्डर : सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, विवाद के कारणों को जानने मे जुटी पुलिस

खैरागढ़ : खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़-लांजी मार्ग पर स्थित बटालियन कैंप में तैनात एक सीएएफ  जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह 17वीं सीएफ बटालियन में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने वाला जवान भी उसी कैंप में तैनात था और मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds