लॉगिन

अस्पताल से फरार हुआ हत्या का कैदी : पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही कैदी कि तलाश

Chhattisgarh October 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अस्पताल से फरार हुआ हत्या का कैदी : पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही कैदी कि तलाश

अस्पताल से फरार हुआ हत्या का कैदी : पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही कैदी कि तलाश

अंबिकापुर :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

हत्या के मामले में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त ग्राम मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी को तबीयत खराब होने पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज सुबह बाथरूम जाने के बहाने कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कैदी के भागने की खबर मिलते ही सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया, इधर कैदी के भागने की सूचना मणिपुर थाने में दी गई है जिसके बाद पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds