लॉगिन

रेलवे के मुकुंद ने जीता स्वर्ण, कुल 249 किलोग्राम वजन उठाया

Sports December 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रेलवे के मुकुंद ने जीता स्वर्ण, कुल 249 किलोग्राम वजन उठाया

रेलवे के मुकुंद ने जीता स्वर्ण, कुल 249 किलोग्राम वजन उठाया

नई दिल्ली : रेलवे के मुकुंद अहीर ने राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 55 भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 249 (112 स्नैच, 137 क्लीन एंड जर्क) किलो वजन उठाया। महाराष्ट्र के उदय महाजन ने 241 किलो वजन के साथ रजत और इसी राज्य के विजय कुमार ने 240 किलो वजन के साथ कांस्य पदक जीता।

उदय महाजन ने इसी भार वर्ग में जूनियर वर्ग में 241 किलो वजन के साथ स्वर्ण जीता। पुरुषों के यूथ वर्ग में 49 भार वर्ग का स्वर्ण झारखंड के बाबूलाल हेंबराम ने राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ जीता। उन्होंने कुल 193 किलो वजन उठाया। उत्तर प्रदेश के ऋषभ पराशर ने 192 किलो वजन के साथ रजत जीता। महिलाओं के यूथ वर्ग के 40 भार वर्ग में ओडिशा की ज्योशना साबर ने 129 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीता।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds