मुकेश अम्बानी की हुई 100 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री, जानिए और किनका नाम है इसमें शामिल

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सेंटी- बिलिनियर्स क्लबमें शामिल हो गए हैं। बीते दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है।

दरअसल, इस रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में आई तेजी से मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़त आई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने एक नई रिपोर्ट जारी की।

इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले कारोबारी सत्र में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 2.76 बिलियन डॉलर जुड़े हैं। अब इनकी कुल संपत्ति 102 बिलियन डॉलर हो गई है।

फिलहाल, मुकेश अंबानी विश्व के अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। कार्लोस स्लिम 11 वें स्थान पर हैं। वह मैक्सिको के बिजनेस मैग्नेट हैं। इनकी संपत्ति मुकेश अंबानी से 1 अरब डॉलर ज्यादा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर

गुरुवार के कारोबारी सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में लगभग 3 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। कंपनी के शेयर 2,718.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। इस बढ़त के बाद कंपनी का एम-कैप 18.40 लाख करोड़ रुपये रहा।

आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी के स्टॉक 5 फीसदी चढ़ गए। इनके शेयर में पिछले 1 महीने में 12 फीसदी की तेजी आई है।

100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हैं ये लोग

ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर्स इंडेक्स में टॉप पर एक्स (X) और टेस्ला (Tesla) के एलन मस्क हैं। इनकी नेट वर्थ 212 अरब डॉलर है। वर्ष 2024 में इनकी संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। जनवरी की शुरुआत में इनकी संपत्ति में 17 बिलियन डॉलर कम हो गए थे।

एलन मस्क के बाद दूसरे स्थान पर अमेजन (Amazon) के जेफ बेजोस है। इनकी नेट वर्थ 180 बिलियन डॉलर है। वहीं, टॉप-3 में बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम है। इनकी कुल संपत्ति 164 बिलियन डॉलर है।

भारत के टॉप बिलेनियर में गौतम अदाणी का नाम भी शामिल है। इनकी कुल संपत्ति 96.2 अरब डॉलर है। यह 14वें स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds