लॉगिन

MP News : टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में लगी भीषण आग… धार के गणपति घाट पर हादसा, तीन लोग घायल

Madhya Pradesh August 2, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में लगी भीषण आग… धार के गणपति घाट पर हादसा, तीन लोग घायल

MP News : टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में लगी भीषण आग… धार के गणपति घाट पर हादसा, तीन लोग घायल

धार। राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रात करीब 1:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में आग लग गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। मौत का पर्याय बन चुके गणपति घाट पर हादसे नहीं थम रहे हैं। इस घाट पर अलग-अलग हादसों में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी है।

15 से अधिक लोग जिंदा जल चुके हैं अब तक

इस घाट पर दुर्घटना के बाद कई वाहनों में भीषण आग लग चुकी है, जिससे 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौतें हो चुकी हैं। इसी गणपति घाट पर देर रात ब्रेक फेल होने के बाद ट्राॅला घाट उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए एक अन्‍य वाहन में पीछे से जा घुसा।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। रात को ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर , करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । इसके बाद सुबह 6:00 बजे वाहनों में फिर आग लग गई । देखते ही देखते तीनों वाहनों ने आग पकड़ ली।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds