MP News: एमपी में 2 दिन में 13 मासूमों की मौत: बारिश के चलते सागर में दीवार गिरी; 9 बच्चों ने दम तोड़ा

सागर : जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शाहपुर में मंदिर परिषर में पुराने मकान की दीवार ढहने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि, दो बच्चे जख्मी हैं। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को रीवा में इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें दीवार ढहने से 4 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। यानी दो दिन में दीवार ढहने से मध्य प्रदेश में 11 बच्चों की मौत हुई है।

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने समाचार एजेंसी को बताया कि दीवार ढहने से 9 बच्चों की मौत हुई है। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रेहली विधानसभा के शाहपुर गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई है। मृत बच्चे बच्चों की उम्र 10 से 15 साल थी।

50 साल पुरानी कच्ची दीवार ढही 
सागर जिले के शाहपुर स्थित हरदौल मंदिर में इन दिनों भागवत कथा जारी है। रविवार को यहां शिवलिंग निर्माण का अनुष्ठान चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। रविवार सुबह वह शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर में बनी 50 साल पुरानी कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई।

शिवलिंग बना रहे बच्चों पर गिरी दीवार 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर गिरी है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर तत्काल मलबे हटाने का कार्य शुरू किया और उसमें दबे बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने 9 बच्चों को मृत घोषित कर दिया है।

4 बच्चों की की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने बताया, दीवार के मलबे में दबने से जहां 9 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे घायल हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टर और पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं था, जिस कारण लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतकों के परिवार को 4 लाख की मदद 
सागर हादसे में बच्चों की मौत पर मोहन यादव सरकार ने राहत राशि की घोषणा की है। मंत्री गोविंद राजपूत ने घटना पर दुख जातते हुए कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों को 1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मैंने  सागर कलेक्टर को निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds