लॉगिन

गांजा तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार, पुलिस पर धारदार चाकू से किया हमला

Chhattisgarh September 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गांजा तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार, पुलिस पर धारदार चाकू से किया हमला

गांजा तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार, पुलिस पर धारदार चाकू से किया हमला

राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम में पुलिस ने गांजा तस्करी करते मां-बेटे  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे धारदार चाकू और 9 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 90 हजार रूपये बताई जा रही है। आरोपी बेटे का नाम शेख इमरान,और मां का नाम अकीला बेगम है। दोनों आरोपी राजनांदगांव के निवासी है।

जानकरी के अनुसार, ये पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, कार्यवाही के दौरान मां और बेटे ने पुलिस पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को बड़ी मशक्कत के बाद दौड़ाकर पकड़ लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds