लॉगिन

CRIME UPDATE : सीएऍफ़ के जवान ने ससुराल पहुंचकर बरसाईं गोलियां, चाचा ससुर और साली की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh September 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CRIME UPDATE : सीएऍफ़ के जवान ने ससुराल पहुंचकर बरसाईं गोलियां, चाचा ससुर और साली की मौत, आरोपी गिरफ्तार

CRIME UPDATE : सीएऍफ़ के जवान ने ससुराल पहुंचकर बरसाईं गोलियां, चाचा ससुर और साली की मौत, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने ससुराल में घुसकर चाचा ससुर और अपनी साली पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोली चलने की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के उमेंदी भांठा की है।

जानकारी के अनुसार आरोपी जवान कोरबा जिले के बांगो बांध की सुरक्षा में तैनात था। आज सुबह ड्यूटी से सीधे ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा और अपनी राइफल से चाचा ससुर व उनकी बेटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद ससुराल के अन्य लोग इधर उधर भागने लगे। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस भी सनसनीखेज वारदात की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची और राइफल लेकर भाग रहे आरोपी सीएएफ जवान को पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी जवान का कुछ सालों पहले ही पत्नी से तलाक हुआ था। इसके बाद से आरोपी के परिवार और महिला के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। जवान तलाक की बात को लेकर काफी परेशान था। इसी वजह से उसने अपनी राइफल से ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरा परिवार दहशत में आ गया और चीख-पुकार मच गई।

आरोपी गिरफ्तार

गोली की आवाज से पूरे इलाके में दहशत और चीख-पुकार मच गई थी। वहीं, गोलीबारी में चाचा ससुर और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds