लॉगिन

घर के अंदर मिली मां – बेटी की लाश : इलाके में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh October 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
घर के अंदर मिली मां – बेटी की लाश : इलाके में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

घर के अंदर मिली मां – बेटी की लाश : इलाके में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

बालोद : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारीपारा मोहल्ले में एक घर के अंदर मां और 10 साल की बेटी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जबकि उसके बगल में उसकी मासूम बेटी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार की सुबह उस समय सामने आई जब पड़ोसियों ने घर से कोई हलचल न होने पर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में महिला फांसी पर झूल रही थी, और पास ही उसकी 10 वर्षीय बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी।

मृत महिला की पहचान निकिता पडौती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निकिता के पति की मौत करीब दो साल पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही निकिता मानसिक और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थी। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds