दुर्ग में अमित शाह की सभा में 500 से अधिक जवान रहेंगे तैनात, 4 लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और रूट चार्ट तैयार

दुर्ग :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में भाजपा के कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। उनके आने के पहले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैैयारियां पूरी कर ली हैं। सभा के दौरान करीब 500 से अधिक जवानों का बल सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगा।

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

दुर्ग जिले के अलावा दुर्ग रेंज और पुलिस मुख्यालय से भी जवानों को बुलाया गया है। दुर्ग रेंज और पुलिस मुख्यालय स्तर तक के अधिकारी लगातार बैठक लेकर कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए पार्किंग भी निर्धारित कर दी गई है। साथ ही 22 जून को दुर्ग शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

सुरक्षा के अलग अलग लेयर का किया निर्धारण

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में भाजपा की सभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके आने के पहले भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी थी। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस ने भी कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ और सुरक्षा के बिंदुओं को ध्यान में रखकर अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। जिसके तहत पहली लेयर कार्यक्रम स्थल में मंच के पास रहेगी।

दूसरी लेयर सभा स्थल के बाहर की सुरक्षा संभालेगी। तीसरे लेयर के जवान पार्किंग स्थल से सभा स्थल तक वाहनों की आवाजाही को रोकेंगे और चौथे लेयर के जवान मुख्य मार्गों पर तैयान रहेंगे। इसके साथ ही रविशंकर स्टेडियम के गेट पर ही मेटल डिटेक्टर वाले गेट बनाए जाएंगे। सभा स्थल तक जाने वाले हर व्यक्ति की पूरी तरह से जांच के बाद ही उसे भीतर प्रवेश दिया जाएगा।

एसपी दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा ने कहा, 22 जून को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में राजपत्रित अधिकारियों के साथ करीब 500 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। जिले के साथ ही दुर्ग रेंज और पुलिस मुख्यालय से भी बल बुलाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds