भारत में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले, एक्टिव केस 44 हजार के पार

नई दिल्ली : देश में Covid-19 केस की तेज रफ्तार अब डराने लगी है। देशभर में Corona मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 10,158 नए मामले सामने आए है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या भी अब बढ़कर 44,998 हो गई है।

बता दें कि देश में लगभग डेढ़ साल के बाद कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा महज एक दिन में 10 हजार को पार कर गया है। मंत्रालय के अनुसार, देशभर में बीते 24 घंटों में 10,158 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। बीते दिन यह आंकड़ा 7,830 का था।

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, अगर बात करें बीते कुछ दिनों की तो बीते दिनों में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। बता दें कि 9 अप्रैल को देश में कोरोना के आंकड़े 5357 थे। वहीं, 10 अप्रैल को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई और कोरोना के 5880 नए मामले दर्ज किए गए।

वहीं, 11 अप्रैल को Covid-19 के 5676 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। इसके बाद 12 अप्रैल को देश में कोरोना के 7830 नए मामले दर्ज हुए। 13 अप्रैल को एक बार फिर से कोरोना के मामलों में भारी बढ़त हुई है जहां देश में कोरोना के 10158 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।

भारत में 10-12 दिन तक और बढ़ेंगे Coroanvirus के मामले

भारत में कोविड-19 के मामले अगले 10-12 दिनों तक और बढ़ सकते हैं, लेकिन उसके बाद इनमें कमी आएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण अभी एंडेमिक स्टेज में है और सीमित क्षेत्र में है। सूत्रों ने कहा कि मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है और इसके आगे भी कम ही बने रहने की उम्मीद है।

लोग नहीं कर रहे Covid Protocol का पालन

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की एक वजह लोगों द्वारा कोरोना के नियमों का पालन ना करना है। लोगों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

IMA (Indian Medical Association) ने भी इसको केस बढ़ने की बड़ी वजह बताया है। IMA के अनुसार, कोरोना के मामले बढ़ने के 3 कारण हो सकते हैं, जिनमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करना, कम परीक्षण दर और वायरस के एक नए संस्करण का उभरना हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds