लॉगिन

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक एक्टिव रहेगा मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh July 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक एक्टिव रहेगा मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक एक्टिव रहेगा मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

अगले तीन दिन बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26, 27 और 28 जुलाई को प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 26 और 27 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. वहीं 28 जुलाई को भी कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका बनी हुई है.

बीते 24 घंटे में कई स्थानों पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में अब तक प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 19 प्रतिशत कम रही है. रायपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

निम्न दबाव क्षेत्र से बढ़ी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्रों में बना निम्न दबाव क्षेत्र छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है. इसी सिस्टम के असर से प्रदेश में नमी बढ़ी है और बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक इस मौसम प्रणाली का प्रभाव जारी रहेगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds