लॉगिन

छत्तीसगढ़ में धीमा पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में बारिश के आसार, जानें मौसम का अपडेट

Chhattisgarh September 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में धीमा पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में बारिश के आसार, जानें मौसम का अपडेट

छत्तीसगढ़ में धीमा पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में बारिश के आसार, जानें मौसम का अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल कमजोर पड़ गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

लोरमी समेत तीन जगह 10-10 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में लोरमी, दरीमा और कुमर्दा में सबसे ज्यादा 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. कई अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई. प्रदेश में अब तक सीजनल बारिश सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम है.

बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश

जिलेवार आंकड़ों में बलरामपुर सबसे आगे है. यहां सामान्य से 75 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है. वहीं बेमेतरा में सबसे कम बारिश दर्ज की गई, जहां आंकड़ा सामान्य से 39 प्रतिशत नीचे है.

896 मिमी से ज्यादा का अंतर

बलरामपुर में अब तक 1433.1 मिलीमीटर यानी 56.42 इंच बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा में 536.7 मिलीमीटर यानी 21.13 इंच पानी बरसा है. दोनों जिलों की बारिश में करीब 896.4 मिलीमीटर का अंतर है.

रायपुर में बादल, बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और एक-दो दौर बारिश होने का अनुमान है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है.

33 जिलों में अलग-अलग तस्वीर

1 जून से 3 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 944.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 962.6 मिलीमीटर है. 33 जिलों में 7 में सामान्य से 20 प्रतिशत या अधिक बारिश हुई, 4 जिलों में 20 प्रतिशत से ज्यादा कमी रही, जबकि 22 जिले सामान्य श्रेणी में हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भी कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds