मानसून सत्र 14 जुलाई से : सीएम साय बोले “मै और मेरी सरकार सत्र के लिए है पूरी तरह से तैयार”

रायपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, वे और उनकी सरकार विधानसभा के मानसून सत्र को लैकर पूरी तरह से तैयार हैं। 14 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से पहले शुक्रवार को साय कैबिनेट की बैठक होगी। इसको लेकर स्वयं सीएम साय ने जानकारी दी है। वहीं इस बार मानसून सत्र के दौरान सदन मैं जौरदार हंगामे के आसार हैं, सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं।
सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ जिलै के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियँ को गुरुपूर्णिमा पर्व की बचाई प्रेषित की। वहीं सीएम साय ने अपने राजनितिक सफ़र को याद करते हुए कहा कि, जनता ने उन्हें रायगढ़ से सांसद चुना था तब वे हर साल रायगढ़ आते थे। इस दौरान मानसून सत्र को लैकर जानकारी दी है। सीएम साय ने कहा- मानसून सत्र के पहले शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी।
मानसून सत्र में हंगामे के आसार
इस बार विधानसभा के मानसून सत्र मैं जमकर हंगामा हौने के आसार हैं। यह सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें हॉँगी। समय कम होने की वजह से सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसकी अंतिम रणनीति विधायक दल की बैठक मैं बनेगी। विधानसभा मैं विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।
विधायकों ने लगाए 996 सवाल
मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं। चूँकि राज्य सरकार को करीब डेढ़ साल ही गए हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए इस बार विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। इसमें किसानों को खाद बीज की समस्या, कानून व्यवस्था, युक्तियुक्त करण, कानून व्यवस्था, पेड़ की कटाई, अवैध रेत और अवैध शराब सहित अन्य मुद्दों को लैकर सवाल लगे हैं। इसके साथ भारत माला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार पर इस बार भी सदन गरमा सकता है। ऐसे में सदन के अंदर गहमागहमी देखने को मिलेगी।