लॉगिन

प्रदेश की महतारियों के खाते में लगातार पहुंच रहा पैसा, सीएम साय ने दी बधाई

Chhattisgarh March 10, 2024 रिपोर्टर: shailesh
प्रदेश की महतारियों के खाते में लगातार पहुंच रहा पैसा, सीएम साय ने दी बधाई

प्रदेश की महतारियों के खाते में लगातार पहुंच रहा पैसा, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत आज प्रदेश की महतारियों के खाते में लगातार पैसा पहुंच रहा है। आज ही पीएम मोदी ने प्रदेश में इस योजना की शुरूआत की है।

प्रदेश की महिलाएं लगातार अपना एकाउंट चेक कर रही हैं, लाखों महिलाओं के खाते में यह राशि पहुंच चुकी है। इसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर कहा है कि ‘जगदलपुर की रेणुका दीदी, थामेश्वरी दीदी और सलोनी दीदी और जांजगीर चांपा की खिलेश्वरी दीदी के मोबाइल में आ गया, खुशियों का नोटिफिकेशन।’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन की राशि मिलने पर सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा इसी तरह हम, पूरी करेंगे मोदी जी की हर गारंटी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds