लॉगिन

Mohammed Siraj : मोहम्मद सिराज की कातिलाना बॉलिंग, रचा नया कीर्तिमान

Sports January 3, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
Mohammed Siraj : मोहम्मद सिराज की कातिलाना बॉलिंग, रचा नया कीर्तिमान

Mohammed Siraj : मोहम्मद सिराज की कातिलाना बॉलिंग, रचा नया कीर्तिमान

केपटाउन। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से केपटाउन में दूसरा मुकाबला शुरू हो गया है। इस बीच जब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो मोहम्मद सिराज ने गजब कर दिया। पारी का आगाज होते ही मोहम्मद सिराज ने अपना वही फॉर्म दिखाया, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। सिराज के सामने साउथ अफ्रीका का एक भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। रोहित शर्मा ने भी सिराज से लगातार गेंदबाजी कराई और वे भी लगातार विकेट लेकर देते रहे। हाल ये हो गया कि साउथ अफ्रीका की पूरी टीम केवल 55 रन पर ढेर हो गई। सिराज ने एक ही सेशन में न केवल 5 बल्कि 6 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह को दो और मुकेश कुमार ने दो विकेट अपने नाम किए।

साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी
अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका ये फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ, जब टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए। जब टीम का स्कोर केवल 5 रन था, उसी वक्त एडम मारक्रम दो रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान डीन एल्गर भी चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस वक्त टीम का स्कोर केवल आठ रन था। इन दोनों ओपनर्स को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में ट्रिस्टन ​स्टब्स को जसप्रीत बुमराह ने तीन रन पर आउट करके साउथ अफ्रीका को झटका दिया।

मोहम्मद सिराज ने लगातार 9 ओवर की गेंदबाजी
कप्तान रोहित शर्मा ने इसके बाद जसप्रीत बुमराह को एक छोर से हटाकर गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध को लगाया। लेकिन दूसरे छोर से लगातार मोहम्मद शमी ही गेंदबाजी करते रहे। उन्होंने तीन विकेट लेने के बाद तीन और विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज ने एक छोर से लगातार नौ ओवर किए और छह विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने केवल 15 रन दिए।

सिराज का टेस्ट में तीसरा 5 विकेट हॉल
ये तीसरी बार है, जब मोहम्मद सिराज ने टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लिए हैं। इससे पहले तो उन्होंने पांच पांच विकेट ही लिए थे, इस बार ये आंकड़ा सीधा छह पर जा पहुंचा है। अपने छोटे से टेस्ट करियर में सिराज का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2021 में ब्रिस्बेन में 73 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं इसी साल यानी 2023 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 60 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds