लॉगिन

‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo! : हुडी पहनकर विजय शर्मा का खड़गे को अनोखा जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Chhattisgarh November 4, 2026 रिपोर्टर: shailesh
‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo! : हुडी पहनकर विजय शर्मा का खड़गे को अनोखा जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo! : हुडी पहनकर विजय शर्मा का खड़गे को अनोखा जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले में अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अनोखे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने काले रंग की हुडी पहनकर अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस हुडी पर अंग्रेजी में ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ लिखा हुआ है। विजय शर्मा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह काले रंग की हुडी पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा संदेश सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि विजय शर्मा ने इस पोस्ट के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर तंज कसते हुए जवाब दिया है। उनके इस अलग अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 25 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में कांग्रेस की ओर से श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंच से संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी जगह से आवाज लगाते हुए कहा- ‘मोदी नहीं जाएगा।’

इस नारे को सुनकर खड़गे नाराज हो गए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा- ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ खड़गे की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

विजय शर्मा की पोस्ट ने खींचा ध्यान

अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हुडी पर लिखे ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ संदेश के जरिए इस विवाद में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी पोस्ट को खड़गे की टिप्पणी के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि विजय शर्मा ने किसी लंबे बयान के बजाय हुडी पर लिखे एक छोटे से संदेश के जरिए अपनी बात रखी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds