मनरेगा का नाम बदला, विरोध में आज कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन

रायपुर : आज कांग्रेस रायपुर में वीबी-जी राम जी बिल को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और महात्मा गांधी के नाम को हटाने को लेकर केंद्र सरकार का घेराव करेगी. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे.
धरना प्रदर्शन में रायपुर शहर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना का नाम बदलना गलत है और इसका विरोध किया जाएगा। मौके पर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगा।