विधायक राजेश मूणत ने ऑटो चलाकर किया बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार, ऑटो में ही चाय का लगाया स्टॉल

रायपुर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए लगातार दिग्गज नेता चुनाव-प्रचार में लगे हैं, इसी बीच कुछ नेता बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ऑटो चलाकर प्रचार करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में ऑटो चलाकर प्रचार किया है। इतना ही नहीं चाय पर चर्चा के तहत ऑटो में ही चाय का स्टॉल लगा लिया है।

आपको बता दें, राजेश मूणत ऑटो चलाकर रायपुर से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। आप इस तस्वीर के जरिए देख सकते हैं कि, किस तरह से आगामी मतदान के लिए चाय पर चर्चा की जा रही है। प्रचार अभियान के दौरान राजेश मूणत ने कहा कि, लोग मोदी को तीसरी बार फिर लाना चाहते हैं। कांग्रेस तो कहीं टक्कर में भी नहीं हैं। कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव चुनाव लड़ रहा है, लेकिन पता तक नहीं चल रहा है।

गुटबाजी के चलते प्रवक्ता रो रही हैं

राजेश मूणत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, विकास उपाध्याय कांग्रेस की गुटबाजी के शिकार हो गए हैं। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि, इनकी प्रवक्ता रोती हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि इनके पास संसाधनों की नहीं, चरित्र की कमी है।

इन सात सीटों पर होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और सरगुजा में होगा। प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान हो रहा है। 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान हुआ, 26 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में वोटिंग हुई थी। तीसरा चरण होने के बाद 4 जून को नतीजों का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds