वादा पूरा नहीं करने पर मितानिन संघ सरकार से नाराज : चंरणबद्ध आन्दोलन का ऐलान, 7 अगस्त को रायपुर से होगा शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेशभर की मितानिन नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन करेगी। अलग-अलग तारीखों पर संभागवार प्रदर्शन की योजना है। 7 अगस्त को रायपुर संभाग की मितानिन प्रदर्शन करेंगी। मितानिनों ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।

मितानिन संघ की प्रवक्ता सपना चौबे ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- वादों को सरकार अब तक नहीं निभा रही मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और कोऑर्डिनेटर को एनएचएम के तहत लाने का वादा था। वादा पूरा नहीं होने से मितानिनों में भारी नाराज़गी है। जिसके कारण अब हम आन्दोलन करने को मजबूर हैं।

इन तारीखों में होगा प्रदर्शन

8 अगस्त को दुर्ग संभाग की मितानिन आंदोलन करेगी, वहीं 9 अगस्त को बिलासपुर, 10 अगस्त को सरगुजा, इसके साथ ही । अगस्त को बस्तर संभाग की मितानिन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds