लॉगिन

जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर कई यात्रियों से मारपीट, एक को मारी गोली

National January 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर कई यात्रियों से मारपीट, एक को मारी गोली

जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर कई यात्रियों से मारपीट, एक को मारी गोली

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी। बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कई यात्रियों के साथ मारपीट भी की है।

यात्रियों से मोबाईल एवं रुपए भी लूटे

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की देर रात सोनपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर हुई, जब 15211 जननायक एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से खुलकर अमृतसर जा रही थी तभी कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन पर हथियार बंद अपराधियों ने लूटपाट करने लगे। इस दौरान अपराधियों ने एक यात्री  गोली मारकर घायल कर दिया। अपराधियों ने यात्रियों से मोबाईल एवं रुपये भी लूट लिए। 2 से 3 की संख्या में ट्रेन में सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सभी ने अपने हाथों में पिस्टल ले रखा था। गोली लगने से घायल यात्री की पहचान हरीनगर निवासी मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है। वह दरभंगा से अमृतसर जा रहा था।

करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन

वहीं घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के काफी देर तक नहीं पहुंचने से आक्रोशित रेल यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा भी किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन कर्पूरीग्राम स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में वरीय रेल अधिकारियों के स्टेशन पर पहुंचने के बाद गोली लगने से घायल यात्री को समस्तीपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया और सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds