लॉगिन

कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी खुली चुनौती, कहा “आकर हमसे कर लें डिबेट”

Chhattisgarh October 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी खुली चुनौती, कहा “आकर हमसे कर लें डिबेट”

कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी खुली चुनौती, कहा “आकर हमसे कर लें डिबेट”

रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर इन दिनों उपचुनाव हो रहा है। प्रदेश के एकमात्र सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेताओं के बीच जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है।

कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को सुनील सोनी को ज्यादा उम्र वाला और निष्क्रिय बता दिया है। कांग्रेस के इस बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। अब भाजपा ने इस पलटवार किया है। कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुली चुनौती दी है।

उन्होंने कहा है कि रायपुर दक्षिण में पहलवानी या कुश्ती नहीं हो रही है, जिसके लिए युवा के साथ ज्यादा उम्र वाले का तालमेल नहीं बनेगा। दक्षिण का उपचुनाव शहर के विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि आकर हमसे डिबेट कर लें। सुनील सोनी ने अपने कार्यकाल में करोड़ों रु के विकास कार्य कराएं हैं।

गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान 13 नवंबर को होंगे और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। भाजपा ने इस सीट से रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं इस सीट के लिए कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds