वृषभ राशि में बुध का राशि परिवर्तन, इन उपायों से करें प्रसन्न

भारतीय ज्योतिष में नव ग्रहों व नक्षत्रों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व बताया गया है। कोई भी ग्रह जब राशि परिवर्तन करता है तो हमारी राशि पर उसका असर जरूर होता है। यह परिवर्तन नकारात्मक और सकारात्मक दोनों हो सकता है।  हिन्दू पंचांग के मुताबिक आज 7 जून को बुद्धि और तर्क का कारक माने जाने वाले ग्रह बुध देव का राशि परिवर्तन होगा।

कुंडली में बुध की स्थिति

हिंदू ज्योतिष के मुताबिक कुंडली में तीसरे और छठे भाव का स्वामी है। बुधदेव आज 7 जून, 2023 को शाम 7.40 मिनट बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है। किसी जातक की कुंडली में यदि बुध की स्थिति मजबूत होती है तो जातकों को अच्छे स्वास्थ्य, प्रखर बुद्धि, की प्राप्ति होती है। साथ ही ज्ञान के दम पर व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इसके अलावा बुध की स्थिति कमजोर होने पर जातकों को आजीवन ढेरों समस्याओं और संघर्षों का सामना करना पड़ता है। वहीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी झेलना पड़ती है।

बुध ग्रह को लेकर ये है धार्मिक मान्यता

पौराणिक मान्यता है कि बुध ग्रह चन्द्रमा और बृहस्पति की पत्नी तारा की संतान हैं। इस ग्रह में चंद्रमा और बृहस्पति के गुण देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बुध उत्तर दिशा और अश्लेषा, ज्येष्ठ और रेवती नक्षत्र के स्वामी भी हैं। बुध को कन्या राशि में उच्च का माना गया है और मीन बुध की नीच राशि है। अन्य ग्रहों के साथ संबंधों को लेकर बात की जाए तो बुध ग्रह सूर्य, शुक्र, और राहु के साथ मित्रता पूर्व संबंध रखते हैं, वहीं चंद्रमा से अच्छे संबंध नहीं रखते हैं। नवग्रहों में शनि, मंगल, गुरु, और केतु के साथ बुध के तटस्थ संबंध हैं।

बुध देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

यदि किसी जातक की कुंडली में बुध कमजोर स्थिति में हैं तो ऐसे जातकों को बुधदेव को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन व्रत करना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। हरे और लाल रंग के कपड़े ज्यादा धारण करना चाहिए। हरी मूंग, कांस्य के बर्तन, नीले रंग के फूल, हरे नीले रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करना भी फलदायी होता है। पन्ना रत्न का धारण करना फायदेमंद होता है। बुध बीज मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds