बुध-शुक्र युति 2024: 18 जनवरी से इन राशियों के जातक होंगे किस्मत के धनी, मिलेगी मनचाही सफलता

नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष कई ग्रहों का गोचर होगा। 7 जनवरी को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 18 जनवरी को शुक्र का भी इस राशि में आगमन होगा। इन दोनों ग्रहों का मिलन धनु राशि में मिलन अत्यंक मंगलकारी माना जाता है। यह युति कुछ राशियों के लिए गोल्डन पीरियड ला सकती है। इन्हें ढेर सारा धन-दौलत मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

बुध और शुक्र की युति मिथुन राशिवालों को फायदा पहुंचा सकती है। आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी संभव है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अप्रत्याशित धन की प्राप्त होगी। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी से प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।

कन्या राशि

बुध और शुक्र की युति से कन्या राशि के साधकों को बंपर फायदा होगा। आय के नए दरवाजे खुल सकते हैं। इस अवधि में माता लक्ष्मी की कृपा से करियर और व्यापार में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में पहले से अधिक खुशियां आएंगी। शुक्र के प्रभाव से पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा।

मकर राशि

शुक्र और बुध की युति मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को निश्चित सफलता मिलना तय है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds