बुध ग्रह ने बनाया विपरीत राजयोग, इन 3 राशिवालों के भाग्योदय के प्रबल योग

बुध ग्रह 20 फरवरी से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में विपरीत राजयोग को बहुत शुभ माना जाता है। ग्रहों के प्रतिकूल भावों में युति होने पर इस योग का निर्माण होता है। जब 6वें, 8वें और 12वें भाव का स्वामी अन्य दो भावों में किसी एक स्थान पर हो। तब विपरीत राजयोग बनता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों के लिए विपरीज राजयोग लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कोई काम अटका हुआ है, तो वह बन सकता है। इस अवधि में यात्राएं करने का मौका मिलेगा। अगर शेयर बाजार में पैसा लगाया है, तो बड़ा मुनाफा होने के आसार हैं। अगर प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं, तो अवधि अनुकूल है। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

विपरीत राजयोग से कन्या राशि के जातकों को लाभ होगा। व्यापारियों के लिए मुनाफे के योग हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। कानूनी मसलों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वर्ग के तरक्की की प्रबल संभावना है। पदोन्नति की इच्छा पूरी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी काम से प्रसन्न होंगे।

मीन राशि

मीन राशिवालों को विपरीत राजयोग से अत्यंत लाभ मिलने की संभावना है। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा से अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापारियों को काम में मुनाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds