लॉगिन

विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक संपन्न, व्यापारिक विकास को लेकर हुआ मंथन

Chhattisgarh November 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक संपन्न, व्यापारिक विकास को लेकर हुआ मंथन

विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक संपन्न, व्यापारिक विकास को लेकर हुआ मंथन

रायपुर। राजधानी रायपुर में विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्राह्मण समाज की व्यापारिक क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाने, समाज के उद्यमियों को एक मंच पर लाने तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया और अपने अनुभवों एवं विचारों को साझा करते हुए व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रदेश एवं देश में समाज की व्यापारिक प्रगति को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

वरिष्ठजनों ने किया सदस्यों का मार्गदर्शन

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज के युवा शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें। युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और व्यावसायिक अवसरों के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही व्यापारिक संस्थानों को किस प्रकार बेहतर प्रबंधन, आपसी सहयोग और प्रभावी रणनीति के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।

युवाओं को व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

वक्ताओं ने कहा कि समाज की आर्थिक उन्नति के लिए आपसी सहयोग, अनुभवों का आदान-प्रदान और एकजुट होकर कार्य करना बेहद आवश्यक है। विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इस दिशा में समाज के व्यापारियों और युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल कर रहा है।

बैठक में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य समाज में व्यापारिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास के नए अवसरों को तलाशना रहा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds