लॉगिन

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : जंगल में नक्सलियों ने डंप कर रखा था विस्फोटक और हथियार, किया बरामद

Chhattisgarh November 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : जंगल में नक्सलियों ने डंप कर रखा था विस्फोटक और हथियार, किया बरामद

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : जंगल में नक्सलियों ने डंप कर रखा था विस्फोटक और हथियार, किया बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने जंगल से नक्सलियों का डम्प सामान बरामद किया है। इसी के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट किया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने राहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में डंप छिपा रखा था, जिसे आज जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया।

आईईडी और विस्फोटक किया गया नष्ट

इस दौरान मौके से 2 भरमार बंदूक, 24 बीजीएल सेल, वायरलेस सेट, जीपीएस, नक्सल साहित्य और करीब 2 किलो वजनी आईईडी पैकेट सहित विस्फोटक सामग्री बरामद किया। इसी के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी और अन्य विस्फोटकों को मौके पर नष्ट किया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds