लॉगिन

रोहित और अगरकर के बीच टी20 वर्ल्ड कप टीम को लेकर मीटिंग, कुछ नामों पर अभी असहमति!

Sports April 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
रोहित और अगरकर के बीच टी20 वर्ल्ड कप टीम को लेकर मीटिंग, कुछ नामों पर अभी असहमति!

रोहित और अगरकर के बीच टी20 वर्ल्ड कप टीम को लेकर मीटिंग, कुछ नामों पर अभी असहमति!

नई दिल्ली: राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम को लेकर अनौपचारिक बैठक होने की उम्मीद है। विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की आखिरी तारीख एक मई है। ऐसा समझा जाता है कि अगरकर शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेली गई आईपीएल मैच के लिए विशेष रूप से दिल्ली आए थे, क्योंकि उन्हें कप्तान रोहित के साथ बातचीत करने का मौका मिल सके।

कई स्थानों को लेकर चर्चा

अजीत अगरकर यह मीटिंग इसलिए कर रहे है क्योंकि अंतिम टीम चुनने के लिए अपने सहयोगियों के साथ बैठक से पहले उनके लिए चीजें स्पष्ट हो। टीम में कुछ स्थानों को लेकर चर्चा की जरूरत है। इसमें सबसे अहम हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी फिटनेस है। अगर हार्दिक को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिलती है तो शिवम दुबे और रिंकू सिंह में से केवल एक को ही जगह दी जा सकती है। विकेट कीपर के विकल्प के लिए ऋषभ पंत के साथ संजू सैमसन और केएल राहुल के नामों को लेकर चर्चा होगी।

तेज गेंदबाजी और स्पिनरों को लेकर भी चीजें स्पष्ट नहीं है। जसप्रीत बुमराह शानदार लय में है तो वहीं अनुभवी मोहम्मद सिराज का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल में टीम के तीसरे स्पिनर के लिए मुकाबला होगा। बेहतर बल्लेबाजी कौशल के कारण अक्षर का दावा ज्यादा मजबूत है।

कुछ नामों पर अहसमति

रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अजीत अगरकर के बीच कुछ नामों पर सहमति नहीं बन रही है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई अफवाहें चल रही हैं कि इन दोनों को वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लेना चाहिए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds