लॉगिन

CG : महापौर एजाज ढेबर ने एसएसपी से की मुलाकात, कहा “प्रदर्शन में मौजूद 25000 हजार लोगों पर भी दर्ज करे ऍफ़आईआर”

Chhattisgarh July 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : महापौर एजाज ढेबर ने एसएसपी से की मुलाकात, कहा “प्रदर्शन में मौजूद 25000 हजार लोगों पर भी दर्ज करे ऍफ़आईआर”

CG : महापौर एजाज ढेबर ने एसएसपी से की मुलाकात, कहा “प्रदर्शन में मौजूद 25000 हजार लोगों पर भी दर्ज करे ऍफ़आईआर”

रायपुर : विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से बदसलूकी के आरोप में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है, इस मामले में को महापौर ढेबर ने आज रायपुर एसएसपी से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन में मौजूद 25000 हजार लोगों पर ऍफ़आईआर करने कहा या फिर को शून्य करने की मांग की |

बता दें कि एफआईआर के मुताबिक, 24 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन के विरुद्ध विभिन्न मुद्दों को लेकर बिना अनुमति के विधानसभा घेराव करने करने के लिए निकले थे. इस दौरान साहू फर्निंचर बैरिकेडिंग नंबर 2 विधानसभा के पास रास्ता बाधित किया गया था, महापौर एजाज ढेबर, आशीष द्विवेदी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस बल के साथ गाली गलौज, झूमा झटकी कर मारपीट की थी. शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds