Manipur Violence: मणिपुर के हालात पर गृह मंत्रालय की नजर, अमित शाह ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बैठक करके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री कल भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बैठक करके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री कल भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मणिपुर में अस्थिर हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री कल भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

चुनावी रैलियां रद्द करके महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंचे गृह मंत्री
इससे पहले मणिपुर में अस्थिर हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी थीं। वे नागपुर से दिल्ली लौटे। जानकारी के मुताबिक वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विदर्भ क्षेत्र में चार रैलियां करने वाले थे। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने इन रैलियों में हिस्सा लिया। उनकी रैलियां रद्द करने के पीछे कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह मणिपुर में अस्थिर हालात की वजह से हो सकता है।

यह है मामला
दरअसल, मणिपुर के जिरीबाम से सोमवार से लापता छह लोगों में से एक महिला और दो बच्चों के शव नदी में तैरते पाए गए थे। रविवार सुबह यह दावा किया जा रहा है कि यहां एक और महिला का शव मिला है। दावा है कि असम के कछार जिले में बराक नदी से पुलिस ने शव बरामद किया है, जो जिरीबाम की सीमा पर है। यह शव उस जगह से नीचे की ओर है, जहां तीन अन्य शव बरामद किए गए थे। हालांकि, शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन यह भी छह लापता लोगों में से एक का शव होने का संदेह है।

इसे लेकर मणिपुर में उग्र भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और विधायकों व कांग्रेस के एक विधायक के आवास में आग लगा दी। साथ ही सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास में घुसने की प्रदर्शनकारियों की कोशिश को नाकाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds