लॉगिन

देसी पिस्टल के साथ संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

Chhattisgarh January 30, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
देसी पिस्टल के साथ संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

देसी पिस्टल के साथ संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

रायगढ़। आज दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस कोतवाली, उर्दना तिराहा के पास से एक देशी पिस्टल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उर्दना तिराहा के पास एक व्यक्ति पिस्टल के साथ देखा गया है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे ने तुरंत सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा को थाने से मौके के लिए रवाना किया। जहां कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा उपाय करते हुए उस संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पैंट की जेब से एक देशी पिस्टल बरामद हुई है।

संदिग्ध से अपना नाम और पता लेने पर उसने अपना नाम बैजनाथ सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी थाना गोपीबिघा, जिला डेहरी, रोहतास (बिहार) व निवासी थाना खैरपुर गांव, कोटरारोड बताया, रायगढ़  वाला एवं स्वयं का वाहन चलाना बता रहे हैं। पिस्टल को लेकर बैजनाथ सिंह ने कहा कि लाइसेंस नहीं है, 6 माह पहले बिहार रोहतास के एक अज्ञात चालक ने अपनी सुरक्षा के लिए देसी पिस्टल रखना बताया गया था। आरोपी बैजनाथ सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कोतवाली थाना रायगढ़ में कार्रवाई की गई।

man with pistol.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा व एडिशनल एसपी संजय महादेव के नेतृत्व में व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व पर कोतवाली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था के लिए सभी संदिग्ध गतिविधियों पर मुखबिर लगाकर निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा, हेड कांस्टेबल देव नारायण मरावी, कांस्टेबल उत्तम सारथी व जगमोहन ओगरे की अहम भूमिका रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds