रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां, त्यौहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.नगर निगम ने 8 नवंबर यानी दिवाली के दिन राजधानी में मांस मटन की दुकानें बंद रखने का ऐलान कर दिया है. इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है.
होटल में भी नहीं बिकेगा नॉनवेज
बताते चलें निगम का यह आदेश केवल दुकानों तक सामित नहीं रहेगा बल्कि होटल और अन्य स्थानों पर भी मांस-मटन बेचने की अनुमति नहीं होगी. यह आदेश महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम की ओर से जारी किया गया है. निगम ने यह भी साफ तौर पर कहा है कि अगर प्रतिबंधित दिनों में होटल या अन्य स्थान पर मांस-मटन की बिक्री होती मिली तो मौके पर ही सामान जब्त कर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
आदेश में क्या कहा गया है?
आदेश में कहा गया है कि, 8 नवंबर को पूरे राजधानी में मांस मटन की बिक्री पर रोक रहेगी. इस आदेश में होटल रेस्टोरेंट में भी नॉनवेट परोसने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. निगम के मुताबिक होटल, दुकानों हर जगह टीम की नजर रहेगा. अगर प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई होटल, दुकान या अन्य प्रतिष्ठान मांस-मटन बेचते हुए मिला तो मांस-मटन को तत्काल जब्त किया जाएगा.
दीपावली को देखते हुए प्रशासन सख्त
बता दें दीपावली और धनतेरस को देखते हुए रायपुर पुलिस अलर्ट मोड में है. इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लानिंग भी कर ली है. पुलिस द्वारा, बाजारों में अतिरिक्त यातायात बल की तैनाती की जाएगी. वहीं, पार्किंग दुरस्त करवाने पर पुलिस का मेन फोकस रहेगा. दुकानों के बाहर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सड़क पर ठेले लगाने पर सख्ती होगी. साथ ही, प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और चौक-चौराहों पर लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.