लॉगिन

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : अदरबेड़ा और वाट्टेकल गांव में बनी नक्सली स्मारक ध्वस्त, डीआरजी-आईटीबीपी का संयुक्त अभियान

Chhattisgarh September 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : अदरबेड़ा और वाट्टेकल गांव में बनी नक्सली स्मारक ध्वस्त, डीआरजी-आईटीबीपी का संयुक्त अभियान

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : अदरबेड़ा और वाट्टेकल गांव में बनी नक्सली स्मारक ध्वस्त, डीआरजी-आईटीबीपी का संयुक्त अभियान

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. अदरबेड़ा और वाट्टेकल गांव में बनी नक्सली स्मारक ध्वस्त कर दी गई है. पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई की गई है.

थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की याद में यहां स्मारक बनाई गई थी, जिसे सुरक्षा बलों ने धराशाई कर दिया. लगातार कार्रवाई से ग्रामीणों में सुरक्षा बलों पर विश्वास बढ़ा है. इसे शांति स्थापना की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. पुलिस का साफ संदेश है नक्सलवाद और उसके प्रतीक चिन्ह किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

पुलिस, DRG और ITBP का संयुक्त ऑपरेशन

नारायणपुर में शनिवार को पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है. तीनों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया और अदरबेड़ा और वाट्टेकल गांव में नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया. जहां एक ओर पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्मारक और इमारतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने भी सुरक्षा बलों के इस कदम का स्वागत किया है.

ग्रामीण बोले- डर का माहौल कम होगा

वहीं नक्सली स्मारक ध्वस्त करने पर ग्रामीणों ने भी इस फैसले पर सहमति जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि नक्सली इमारत धराशाई करने से गांव में डर का माहौल कम होगा. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सुरक्षा बलों की इस तरह की और कार्रवाई देखने को मिलेगी. दूर-दराज के गांवों में नक्सल मुक्त अभियान के तहत सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds