लॉगिन

जशपुर में बड़ी वारदात टली : एटीएम उखाड़ने पहुंचे नकाबपोश बदमाश पुलिस को देख भागे, सीसीटीवीमें कैद

Chhattisgarh January 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जशपुर में बड़ी वारदात टली : एटीएम उखाड़ने पहुंचे नकाबपोश बदमाश पुलिस को देख भागे, सीसीटीवीमें कैद

जशपुर में बड़ी वारदात टली : एटीएम उखाड़ने पहुंचे नकाबपोश बदमाश पुलिस को देख भागे, सीसीटीवीमें कैद

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी एटीएम लूट की वारदात होने से पहले ही नाकाम हो गई।

कुनकुरी के नेशनल हाइवे-43 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को निशाना बनाने पहुंचे नकाबपोश बदमाश पिकअप वाहन की मदद से एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर रहे थे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए उन पर ब्लैक स्प्रे कर दिया गया था, तभी गश्त पर निकली पुलिस टीम अचानक मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागने लगे, इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया, हालांकि किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।

पुलिस की तत्परता के चलते बदमाश एटीएम से कोई भी रकम ले जाने में सफल नहीं हो सके और पिकअप वाहन को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है, साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ा दी गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds