मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले; विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष इनकम टैक्स खुद भरेंगे

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवारको सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में सोयाबीन खरीदी और विधायकों के नए आवास को लेकर चर्चा हुई।

अगली कैबिनेट बैठक 5 अक्टूबर को दमोह के जबेरा विधानसभा क्षेत्र में सिंग्रामपुर में होगी। इसमें CM डॉ. मोहन यादव सहित सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक रानी दुर्गावती को समर्पित की जाएगी। इस बैठक को उपचुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष इनकम टैक्स खुद भरेंगे
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अब अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे। अब तक विधानसभा के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का इनकम टैक्स सरकार भरती आई है। कैबिनेट की बैठक में किसान ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर सोयाबीन खरीदी के लिए कराए जाने वाले पंजीयन को मंजूरी दी गई है। सरकार ने इसके साथ ही एमएलए रेस्ट हाउस को तोड़कर 102 नए विधायक आवास बनाने का भी फैसला किया है और इसके लिए 159 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

यहां देखें अहम कैबिनेट फैसले

25 सितंबर से सोयाबीन की खरीदी एमएसपी पर शुरू होगी

4 हजार 892 रूपये समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

27 सितंबर को सागर में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होगा

रीवा, शहडोल और होशंगाबाद, उमरिया में रीजनल इंवेस्टर्स समिट किया जाएगा

विधायकों के लिए 159.13 करोड़ लागत से 102 नए आवास बनेंगे

विधानसभा अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष खुद इनकम टैक्स भरेंगे

नीमच में फोरलेन सड़क को मिली स्वीकृति

फोरलेन के लिए 133 करोड़ रुपए की कैबिनेट में मंजूरी मिली दी

उज्जैन में कान्ह नदी पर डक्ट परियोजना का एक्सटेंशन हुआ है

कान्ह नदी को डाइवर्ट कर गंभीर नदी में मिलाया जाएगा

पहले करीब 400 करोड़ थी परियोजना की लागत अब 919 करोड़ हुई है

दशहरा शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष दशहरा शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों के पुलिस के शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, स्त्री शक्ति और समर्थ के प्रति सम्मान के रूप में लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी महेश्वर में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds