लॉगिन

MP NEWS : अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो युवकों ने किया था गैंगरेप, आरोपी हुए गिरफ्तार

Madhya Pradesh September 24, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP NEWS : अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो युवकों ने किया था गैंगरेप, आरोपी हुए गिरफ्तार

MP NEWS : अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो युवकों ने किया था गैंगरेप, आरोपी हुए गिरफ्तार

रीवा : रीवा के अतरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल दुकान से लौट रही कॉलेजी छात्रा से बोते दिन गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया है. आरोपी छात्रा से बदला लेने की नीयत से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए थे. कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने पूरी घटना का खुलासा किया. बताया गया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा कि पकड़े गए आरोपी का कुछ दिन पहले युवती से सड़क पर वाद विवाद हुआ था.

बताया गया कि आरोपी बाइक से जा रहा था, जहां पैदल जा रही युवती के ऊपर कीचड़ का चींटा पड़ गया था, जिसके बाद छात्रा ने युवक को जमकर बुरा भला कहा और इसी बात को लेकर उसने युवती से बदला लेने की नीयत से रविवार की दोपहर अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. मामले की शिकायत पीड़िता ने रविवार को अतरैला पुलिस से की थी. अतरैला थाना में महिला पुलिस अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने से पीड़िता को महिला थाना लाया गया, जहां दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया.

विदित हो कि घटना रविवार की दोपहर करीच दी बजे के आसपास सामने आई थी. युवती अतरैला चाजार से मोवाइल बनवाकर अपने गांव जा रही थी. जैसे ही वह गंज मोड़ के आगे पहुंची तभी उसके पीछे से एक लड़का आया और जबरन खींच कर झाड़ी की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसका एक साथी भी मौजूद था, जिसने भी युवती से बलात्कार किया. फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी किशनलाल कोल पिता मनसुखलाल कोल व संतलाल कोल को हिरासत में लिया.

बकरी चरा रही दादी ने दी थी सूचना

दुष्कर्म पीड़िता दुवती ने घटना के बाद पास ही बकरी चरा रही अपनी दादी को पूरे मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिवार के अन्य लोगों ने युवती को थाना ले जाका पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरत्काल अतरैला, जनेह व पनवार थानों की टीम गठित कर संदेहिथयों को उठाकर पड़ताल की गई, जिसमे उन्होंने दुष्कर्म करना स्वीकार किया. पुलिस आरोपियों को रियासत में लेकर पूछताठ का मामले की विवेचना कर रही है. आरोपियों को पकड़ने में मुख्य रूप से अतरेला उप निरीक्षक, जनेह थाना प्रभारी पनवार प्रभारी प्रवीण उपाध्याय सहित पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds