लॉगिन

अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 2 मादा बंदरों का किया शिकार,ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh October 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 2 मादा बंदरों का किया शिकार,ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 2 मादा बंदरों का किया शिकार,ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग ने दो मादा बंदरों के अवैध शिकार के मामले में ओडिशा के तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 5 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद भेज दिया गया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को तौरेंगा बफर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गरीबा परिसर के आरक्षित वन क्षेत्र, कक्ष क्रमांक 1200 में वन्य प्राणी दो मादा बंदरों के अवैध शिकार का मामला सामने आया। इस मामले में ओडिशा के नबरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कबाटपानी निवासी तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।

आरोपियों की पहचान भूसा (50 वर्ष), बनमाली सांता (51 वर्ष) और सोलंदर सांता (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 23/19, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के तहत वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत कार्रवाई की।

तीनों आरोपियों को गरियाबंद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के समक्ष पेशी के बाद उन्हें 5 नवंबर 2026 तक रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद में दाखिल कराया गया है। मामले में वन विभाग की कार्रवाई जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds