लॉगिन

बलरामपुर में बड़ा हादसा : मिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, 1 घायल

Chhattisgarh October 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बलरामपुर में बड़ा हादसा : मिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, 1 घायल

बलरामपुर में बड़ा हादसा : मिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत, 1 घायल

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर में छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

मिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव की महिलाएं घर की दिवाली में पुताईकरने के लिए सफेद मिट्टी निकाल रहे थे. तभी मिट्टी निकालते समय ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा. जिससे एक महिला नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई. वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

महिलाओं की चीख पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे. घायल और मृत महिला को फावड़ा कुदाल के सहारे बाहर निकाला गया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds