लॉगिन

बड़ा हादसा : बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 2 सीआरपीएफ जवान सहित 12 यात्री घायल

Chhattisgarh October 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बड़ा हादसा : बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 2 सीआरपीएफ जवान सहित 12 यात्री घायल

बड़ा हादसा : बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 2 सीआरपीएफ जवान सहित 12 यात्री घायल

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर एक बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर ट्रक सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हुए है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds