लॉगिन

शारडा एनर्जी फेक्ट्री में बड़ा हादसा,एक श्रमिक की मौत तीन गंभीर

Chhattisgarh December 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शारडा एनर्जी फेक्ट्री में बड़ा हादसा,एक श्रमिक की मौत तीन गंभीर

शारडा एनर्जी फेक्ट्री में बड़ा हादसा,एक श्रमिक की मौत तीन गंभीर

सिलतरा : औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित शारडा एनर्जी फैक्ट्री में एक बार फिर हादसा हुआ है जिसमें तखतपुर निवासी एक श्रमिक की दर्दनाक मौत और तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है शारडा एनर्जी फैक्ट्री में सडडाउन में पावर प्लांट के पास काम चल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए इस घटना में कृष्णा पूरी गोस्वामी पिता सिद्धेश पूरी गोस्वामी निवासी आजाद पारा तखतपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है एवं तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें रायपुर के ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है

पूर्व में भी हो चुके इसी फेक्ट्री में हादसे

शारडा एनर्जी फैक्ट्री में हादसे कोई नई बात नहीं है इसके पूर्व भी इस फैक्ट्री में हादसे हो चुके हैं जो कि उधोग प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हैं इसी साल अभी अगस्त माह में यहां दर्दनाक हादसे में गिरौद निवासी एक श्रमिक की मौत की घटना हुई थी और ग्रामीणों ने पूरे दिन फैक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में ऐसा समझौता हुआ कि न तो मृतक का पोस्ट मार्डम हुआ न ही पुलिस में मामला दर्ज हुआ

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds